Local Alerts Ranchi

राँची में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे | BJP’s Grand Tiranga Yatra in Ranchi

राँची में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे।

देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ भारतीय जनता पार्टी राँची महानगर जिला की ओर से रविवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारत की आजादी की गौरवपूर्ण यात्रा को समर्पित यह तिरंगा यात्रा मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंची। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से माहौल देशभक्तिमय बना रहा। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने यात्रा में हिस्सा लिया।

तिरंगा यात्रा में भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राँची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, राँची महापौर रोशनी खलखो, उप महापौर नीरज कुमार समेत कई स्कूलों के बच्चे, NCC कैडेट्स और कार्यकर्ता शामिल हुए। आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम का संदेश दिया गया।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल