Local Alerts Ranchi

सिल्ली में इंडस टावर से केबल चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार | Four Arrested in Indus Tower Power Cable Theft Case in Silli

राँची के सिल्ली थाना क्षेत्र में इंडस टावर से पावर केबल चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जामटोला स्थित इंडस टावर से केबल चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल चटर्जी, अंकित कुमार, अभय कुमार पाल और आदित्य साहू के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की घटना में इस्तेमाल की गई काले रंग की बाइक के साथ करीब 11.5 किलोग्राम तांबे का तार और अन्य सामान बरामद किया है।

मामला 27 जुलाई 2026 की रात का है, जब जामटोला स्थित इंडस टावर से अज्ञात चोरों ने पावर केबल काटकर चोरी कर ली थी। घटना के बाद इंडस टावर लिमिटेड के तकनीशियन ने मुरी ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जाँच के लिए विशेष टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और तकनीकी शाखा की मदद से मोबाइल नंबरों समेत अन्य साक्ष्यों का विश्लेषण शुरू किया। जाँच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों की इस चोरी की घटना में संलिप्तता की बात सामने आई। उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।

फिलहाल पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य संभावित सदस्यों और जिले में हुई इस तरह की अन्य चोरी की घटनाओं में आरोपियों की कथित संलिप्तता की जाँच कर रही है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल