Local Alerts Ranchi

JPSC-JSSC आंदोलन के 15वें दिन छात्रों ने शहीद निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि | JPSC-JSSC Protesters Pay Tribute to Nirmal Mahto in Ranchi

झारखंड में JPSC और JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं व पेपर लीक के आरोपों को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। पिछले 15 दिनों से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में सत्याग्रह कर रहे छात्र शनिवार को शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे। यहां छात्रों ने शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान छात्र नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया। छात्रों ने कहा कि JPSC-JSSC परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और सुधार की मांग को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल