राँची में ओरिएंट क्राफ्ट कंपनी के सामने कामगारों ने आज उग्र प्रदर्शन किया है । सैकड़ों कामगारों का आरोप है कि उन्हें महीनों से वेतन नहीं मिला है और साथ ही छंटनी का खतरा भी लगातार बना हुआ है।
कामगारों का कहना है कि प्रबंधन के साथ कई दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला और समस्या का समाधान नहीं हो पाया। इससे नाराज़ होकर आखिरकार कामगारों और स्थानीय निवासियों को सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
प्रदर्शनकारी लगतार प्रबंधन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर रहे हैं और जल्द से जल्द बकाया वेतन भुगतान एवं छंटनी पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।

