Local Alerts Ranchi

राँची में जमीन कारोबारी पर फायरिंग, हालत गंभीर | Land Dealer Shot in Ranchi, Condition Critical

राँची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित ओटीसी मैदान के पास मंगलवार सुबह करीब 8 बजे बाइक सवार अपराधियों ने एक जमीन कारोबारी को गोली मार दी। घायल की पहचान भार्गव सिंह के रूप में हुई है, जो बैंक कॉलोनी के निवासी हैं।

बताया जा रहा है कि भार्गव सिंह हर मंगलवार की तरह सुबह मंदिर में बजरंगबली की पूजा करने पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पारस हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी अस्पताल पहुंचे और घायल का हालचाल जाना।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की तलाश की जा रही है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल