Local Alerts Politics Ranchi

राँची में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की शहरी विकास और ऊर्जा योजनाओं की समीक्षा | Manohar Lal Khattar Reviews Urban Development and Power Projects in Ranchi

राजधानी राँची स्थित होटल चाणक्य बीएनआर में शुक्रवार को शहरी विकास एवं ऊर्जा क्षेत्र की राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की। बैठक में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, विभागीय अधिकारियों समेत ऊर्जा एवं शहरी विकास विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान राज्य में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, बिजली आपूर्ति व्यवस्था, शहरी विकास परियोजनाओं तथा केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने योजनाओं की वर्तमान स्थिति और आगे की कार्ययोजना की जानकारी दी।

बैठक में आदिवासी समाज के करीब 30 हजार परिवारों को नए बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर विशेष रूप से चर्चा हुई। इसके अलावा बीबीसी के तहत छह जिलों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया। केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।

बैठक के बाद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि झारखंड की भौगोलिक परिस्थितियां अन्य राज्यों की तुलना में अलग और चुनौतीपूर्ण हैं। ऐसे में राज्य को आधारभूत संरचना और विकास परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से अधिक सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र के सहयोग से ऊर्जा एवं शहरी विकास क्षेत्र की योजनाओं को और गति मिलेगी तथा दूरस्थ एवं वंचित क्षेत्रों तक मूलभूत सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा सकेगी।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल