Local Alerts Ranchi

राँची में तालाबों और सरकारी जमीन का होगा कायाकल्प, नगर निगम ने शुरू की तैयारी | Ranchi Civic Body Plans Revamp of Ponds and Government Land

राँची नगर निगम शहर के तालाबों और सरकारी भूमि को बेहतर बनाने की तैयारी में जुट गया है। नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने बुधवार को धुर्वा, जगन्नाथपुर और बाँधगाड़ी इलाके का निरीक्षण कर सफाई, सौंदर्यीकरण, अतिक्रमण हटाने और सरकारी भूमि के बेहतर इस्तेमाल के निर्देश दिए।

वार्ड 38 के धुर्वा बस स्टैंड में आश्रय गृह, सामुदायिक शौचालय और तालाब का जायजा लिया गया। आश्रय गृह में मरम्मत व रंग-रोगन के साथ तालाब के चारों ओर बाउंड्री वॉल, पेवर ब्लॉक और वॉक-वे बनाने की योजना तैयार करने को कहा गया।

वार्ड 37 में जगन्नाथपुर मंदिर के पास दो तालाबों के आसपास पौधरोपण, पार्किंग, पार्क और नाइट मार्केट जैसी सुविधाओं की संभावनाएँ तलाशने के निर्देश दिए गए। वहीं अतिक्रमण चिन्हित कर हटाने को कहा गया।

बाँधगाड़ी में निगम की करीब 2.02 एकड़ भूमि पर अतिक्रमण मिला। नगर आयुक्त ने इसे हटाने के साथ भूमि के एक हिस्से में तालाब और ग्रीन पैच विकसित करने तथा हाईमास्ट लाइट लगाने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने कहा कि तालाब और सरकारी भूमि जनता की संपत्ति हैं। इनके संरक्षण और बेहतर इस्तेमाल को निगम प्राथमिकता दे रहा है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल