Local Alerts Ranchi

राँची में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा का सख्त इंतजाम, एसएसपी राकेश रंजन ने खुद बाइक राइड कर किया निरीक्षण

दुर्गा पूजा के अवसर पर राजधानी राँची में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी राकेश रंजन ने शनिवार देर रात खुद मोर्चा संभाला।

एसएसपी बुलेट पर सवार होकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले। उनके साथ सिटी एसपी, ट्रैफिक एसपी, सभी डीएसपी और बड़ी संख्या में जवान बाइक से मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने राँची के विभिन्न इलाकों में स्थित दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पूजा समिति के सदस्यों से संवाद किया और मौके पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि राँची की जनता का खुद को सुरक्षित महसूस करना ही पुलिस का सर्वोच्च लक्ष्य है, इसलिए उन्होंने खुद बाइक राइड के जरिए पूरी टीम के साथ सड़कों पर उतरकर स्थिति का जायजा लिया।

एसएसपी ने शहरवासियों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति या समूह सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल