Local Alerts Ranchi

राँची में दुर्गा पूजा शांति और सुरक्षा हेतु पुलिस का फ्लैग मार्च

राँची में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज पुलिस प्रशासन ने मेन रोड पर फ्लैग मार्च निकाला। अल्बर्ट एक्का चौक से शुरू हुए इस मार्च में अनुमंडल दंडाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक नगर एवं कोतवाली, सशस्त्र बल और बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल रहे। महिला पुलिस जवान भी विशेष रूप से इस मार्च का हिस्सा बनीं।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे दशहरा का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और शांति व्यवस्था के बीच मनाएँ। भीड़भाड़ वाले इलाकों से गुजरते हुए पुलिस ने लोगों को विश्वास दिलाया कि किसी भी स्थिति में शांति और सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि इस प्रकार की मुस्तैदी त्योहारों में सौहार्द्रपूर्ण माहौल बनाए रखने में सहायक सिद्ध होती है।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल