Local Alerts Ranchi

राँची में नगर निगम का बड़ा एक्शन, डोरंडा में 1.20 एकड़ सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त; गैरेज-खटाल और दुकान ध्वस्त | Ranchi Municipal Corporation Clears 1.20 Acres of Government Land in Doranda, Illegal Garages, Cattle Sheds and Shop Demolished

राँची में नगर निगम का बड़ा एक्शन! 1.20 एकड़ सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त, टूटे गैरेज-खटाल और दुकान

सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर अब सख्ती! 🚨 राँची में नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 एकड़ 20 डिसमिल सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा दिया।

मंगलवार को वार्ड संख्या-45 के ग्वाला टोली, डोरंडा में नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान दो गैरेज, छह खटाल, एक शेडयुक्त दुकान समेत कई अवैध संरचनाओं को तोड़ दिया गया।

नगर निगम के अनुसार, जमीन खाता संख्या-213 और प्लॉट संख्या-140 में दर्ज है। लंबे समय से अतिक्रमण की शिकायत मिलने के बाद निगम ने 3 सितंबर को संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर 48 घंटे के भीतर स्वयं कब्जा हटाने का निर्देश दिया था।
निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने के बाद निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सरकारी और सार्वजनिक जमीन का निजी या व्यावसायिक इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन का उपयोग भविष्य में स्थानीय लोगों की सुविधा और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए किए जाने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

⚠️ राँची में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

📍 ग्वाला टोली, डोरंडा, राँची
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल