Local Alerts Ranchi

राँची में फीस बढ़ाने वाले 92 निजी स्कूलों पर प्रशासन सख्त | Ranchi Administration Cracks Down on Fee Hike by Private Schools

जिले के निजी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर अब प्रशासन सख्त हो गया है। राँची के जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में आयोजित अहम बैठक में खुलासा हुआ कि जिले के 129 निजी स्कूलों में से 92 स्कूलों ने पिछले तीन वर्षों में फीस वृद्धि के नियमों का उल्लंघन किया है। प्रशासन ने ऐसे सभी स्कूलों को इसी सत्र की मासिक फीस में एडजस्टमेंट करने का निर्देश देते हुए 15 दिनों के भीतर फी-एडजस्टमेंट प्लान जमा करने को कहा है।

मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में हुई बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज सहित CBSE, ICSE, JAC एवं अन्य बोर्डों के स्कूल प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में अभिभावक शिक्षक संघ (PTA) गठन की भी समीक्षा की गई, जिसमें 149 में से 20 स्कूलों द्वारा जानकारी नहीं देने पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत वंचित वर्ग के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि नामांकन के लिए ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल