Local Alerts Ranchi

राँची में रंगदारी मांगने वाले TPC उग्रवादी गिरफ्तार, 10 लाख लेवी केस का खुलासा | TPC Extortion Case Busted in Ranchi, Two Arrested

राँची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में व्यवसायियों से रंगदारी मांगने वाले उग्रवादियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। टी०पी०सी० संगठन के नाम पर 10 लाख रुपये की लेवी मांगने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

17 अप्रैल 2026 को दर्ज कांड संख्या 58/26 के तहत कार्रवाई करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी शाखा की मदद से ईरबा गोलचक्कर के पास शालीमार नर्सरी के समीप छापेमारी की। इस दौरान संदिग्ध हालत में खड़े दो युवकों ने पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने खदेड़कर दोनों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समरित गंझू उर्फ मलिंगा उर्फ अरुण जी और सोनू उराँव उर्फ सन्नी के रूप में हुई है। तलाशी में एक देशी कट्टा, मैगजीन, मोबाइल फोन, राउटर, सिम कार्ड (धमकी देने वाला सिम सहित) और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपियों ने ओरमांझी के अलावा हजारीबाग, रामगढ़ और चतरा के व्यवसायियों से भी धमकी देकर लेवी मांगने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने इस मामले में अलग से कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल