Local Alerts Ranchi

राँची में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती | Ranchi Traffic Police Cracks Down on Drunk Driving

राजधानी राँची में नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शहर के अलग-अलग इलाकों में वाहन जांच अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की गई है। पिछले दो महीनों में 4973 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 114 वाहन चालक शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े गए।

राँची के एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने विशेष टीम का गठन किया। इसके बाद शहर के सभी यातायात थाना क्षेत्रों में लगातार जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान संदिग्ध वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए सभी चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की गई।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल