Local Alerts Ranchi

राँची के LEVEE TAVERN में लगी आग | Fire Breaks Out at LEVEE TAVERN in Ranchi

राँची के करमटोली तालाब के पास स्थित बार एंड रेस्टोरेंट LEVEE TAVERN में मंगलवार तड़के अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच वहां धुआं और आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
इस घटना में LEVEE TAVERN के सामने का एक हिस्सा पूरी तरह आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल