Local Alerts Ranchi

राँची में श्रद्धा के साथ मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा, सामडुपलिंग गुम्बा में भव्य आयोजन | Buddha Purnima Celebrated with Devotion in Ranchi

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को राँची शहर में श्रद्धा और आस्था के साथ बुद्ध जयंती मनाई गई। इस दौरान डोरंडा स्थित जैप-1 परिसर के सामडुपलिंग गुम्बा मंदिर में मुख्य आयोजन हुआ, जहां दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ किए गए। बौद्ध भिक्षुओं ने भगवान बुद्ध के उपदेशों को याद करते हुए कहा कि यदि पूरी दुनिया उनके बताए मार्ग पर चले, तो वैश्विक शांति स्थापित हो सकती है। कार्यक्रम के तहत बौद्ध अनुयायियों ने जैप-1 परिसर में प्रभात फेरी भी निकाली। इस आयोजन का सफल संचालन सामडुपलिंग गुम्बा समिति (झा.स.पु.-1) के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल