Local Alerts Ranchi

राँची में सिरमटोली-कांटाटोली फ्लाईओवर निर्माण में तेजी, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश | Ranchi Siramtoli-Kantatoli Flyover Project Review by DC Manjunath Bhajantri

राजधानी राँची में चल रहे सिरमटोली-कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर निर्माण कार्य को तय समयसीमा के भीतर पूरा करने के लिए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। शनिवार को विभिन्न विकास परियोजनाओं, भू-अर्जन, फ्लाईओवर और रेलवे परियोजनाओं की प्रगति को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

उपायुक्त ने कहा कि फ्लाईओवर परियोजना से प्रभावित रैयतों को मुआवजा राशि का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मुआवजा भुगतान में अनावश्यक देरी से परियोजनाओं की गति प्रभावित होती है, इसलिए सभी संबंधित पदाधिकारी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करें।

बैठक में सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर की गुणवत्ता को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। उपायुक्त ने निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिया कि कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।

इसके अलावा कोयलारी-रामपुर इंटरचेंज परियोजना, लिंक लाइन-लोधमा एवं इलू-सिल्ली रेलवे परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। इन परियोजनाओं में लंबित मुआवजा भुगतान को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए, ताकि कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि जिले की सभी आधारभूत संरचना एवं विकास परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विभागों को आपसी समन्वय के साथ लंबित समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई। नारो-टिकराटोली क्षेत्र में चल रही परियोजना के तहत शेष रैयतों को जल्द मुआवजा भुगतान कर निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा गया।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल