Local Alerts Ranchi

राँची में 58 अत्याधुनिक मिनी फायर टेंडर रवाना, अग्निशमन सेवा को मिली नई ताकत | Ranchi Gets 58 Advanced Mini Fire Tenders to Strengthen Fire Services

राँची में 58 अत्याधुनिक मिनी फायर टेंडर रवाना, झारखंड की अग्निशमन सेवा होगी और मजबूत।

झारखंड की अग्निशमन सेवा को आधुनिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में गुरुवार को बड़ा कदम उठाया गया। राँची के धुर्वा स्थित केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, गृह रक्षा वाहिनी परिसर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने मिस्ट टेक्नोलॉजी से लैस 58 अत्याधुनिक मिनी वाटर टेंडर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों को राज्य के विभिन्न जिलों के फायर स्टेशनों में तैनात किया जाएगा, जिससे आग लगने की घटनाओं में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई संभव हो सकेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संकरी गलियों, घनी आबादी वाले इलाकों और दूर-दराज के क्षेत्रों में बड़े फायर वाहनों के पहुंचने में कठिनाई होती है। ऐसे में मिस्ट टेक्नोलॉजी से लैस ये कॉम्पैक्ट वाहन आग पर तेजी से काबू पाने में मदद करेंगे। डीजी एम.एस. भाटिया ने बताया कि भविष्य में विभाग के बेड़े में हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म, फोम टेंडर और अन्य आधुनिक उपकरण भी शामिल किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, गृह सचिव वंदना दादेल, डीजीपी तदाशा मिश्रा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल