Local Alerts Ranchi

राँची में 7 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान शुरू, पहले दिन 1500 लोगों को किया जागरूक; हेलमेट-सीट बेल्ट के इस्तेमाल की अपील | 7-Day Road Safety Campaign Begins in Ranchi, 1,500 People Made Aware on First Day

राँची में 7 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान शुरू, 1500 लोगों को किया जागरूक

राँची में यातायात पुलिस का सात दिवसीय सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान सोमवार से शुरू हुआ। अभियान के पहले दिन शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों और रिंग रोड मार्गों पर “हेलमेट पहनें, जीवन बचाएं” अभियान चलाकर करीब 1500 लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

हिनू चौक, चांदनी चौक, किशोरी यादव चौक, मिशन चौक, सेटेलाइट चौक, सेक्टर-2, आईटीआई बस स्टैंड, तिलता चौक, बूटी मोड़ और कांटाटोली चौक समेत कई स्थानों पर वाहन चालकों, अभिभावकों और स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। लोगों से दोपहिया पर हेलमेट, चारपहिया में सीट बेल्ट का उपयोग करने, सिग्नल का पालन करने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने और नाबालिगों को वाहन न देने की अपील की गई।

राँची यातायात पुलिस ने लोगों से नियमों का पालन करने और परिवार व परिचितों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल