Local Alerts Politics Ranchi

राज्यसभा चुनाव: झामुमो ने बैजनाथ राम को बनाया उम्मीदवार, मुकाबला हुआ रोचक | Rajya Sabha Polls: JMM Fields Baijnath Ram, Contest Gets Interesting

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस द्वारा प्रणव झा को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भी अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष बैजनाथ राम को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी प्रवक्ता सुप्रीयो भट्टाचार्य ने बैजनाथ राम के नाम की आधिकारिक घोषणा की। अनुसूचित जाति समुदाय के प्रभावशाली नेता माने जाने वाले बैजनाथ राम 8 जून को मुख्यमंत्री एवं झामुमो अध्यक्ष हेमंत सोरेन की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करेंगे।

इस बीच राज्यसभा चुनाव में नया मोड़ तब आया जब उद्योगपति परिमल नाथवानी ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र खरीद लिया। कांग्रेस, झामुमो और संभावित निर्दलीय दावेदारी के बीच मुकाबला रोचक होता जा रहा है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल