Local Alerts Ranchi

हटिया रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी का खुलासा, RPF ने तस्कर को पकड़ा, 3 नाबालिग रेस्क्यू | Human Trafficking Busted at Hatia Station, 3 Minors Rescued

राँची मंडल के हटिया रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया और तीन नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन आहट’ के तहत 25 अप्रैल को की गई।

जानकारी के अनुसार, हटिया स्टेशन के मुख्य द्वार पर आरपीएफ की टीम द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक के साथ तीन नाबालिग लड़कों को रोककर पूछताछ की गई।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बच्चों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेंगलुरु ले जा रहा था। उन्हें ट्रेन संख्या 18367 के माध्यम से SMVT बेंगलुरु ले जाने की योजना थी।

नाबालिगों ने बताया कि वे आरोपी को पहले से नहीं जानते थे। साथ ही यह भी सामने आया कि उनके गांव के अन्य बच्चों को भी पहले इसी तरह काम के नाम पर बाहर ले जाया गया है।

नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है और उन्हें आगे की देखभाल के लिए राँची स्थित बालाश्रय भेज दिया गया है। वहीं, गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद राँची कोतवाली स्थित AHTU (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) को सौंप दिया गया है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल