Local Alerts Ranchi

15 जुलाई को राँची के कई इलाकों में बिजली रहेगी बाधित, देखें प्रभावित क्षेत्र | Power Outage in Several Ranchi Areas on July 15 Due to Maintenance

राजधानी राँची के विभिन्न इलाकों में बिजली मेंटेनेंस कार्य के कारण 15 जुलाई (बुधवार) को निर्धारित समय के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे अपने आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लें। मेंटेनेंस कार्य समाप्त होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

सुबह 11:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक सुन्दर विहार और कोकर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

वहीं बर्दवान कम्पाउंड, लालपुर अंतर्गत मातृका आश्रम, सीटी एन्क्लेव, कंगन ज्वैलर्स गली एवं आसपास के क्षेत्रों में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद सभी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल