नीट पेपर लीक और शिक्षा सुधारों की मांग को लेकर 26 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में उन्होंने जूस पीकर उपवास तोड़ा, जबकि उनकी पत्नी गीतांजलि एंग्मो भी मौके पर मौजूद रहीं। सरकार ने आश्वासन दिया कि संसद मार्च और जंतर-मंतर के शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। साथ ही संसद में पेपर लीक और शिक्षा सुधारों पर चर्चा तथा आत्महत्या करने वाले नीट अभ्यर्थियों के परिवारों को उचित मुआवजा देने पर विचार किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वांगचुक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और प्रश्नपत्र लीक रोकने के लिए सख्त कानून लाने का भरोसा दोहराया।
26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, पेपर लीक और शिक्षा सुधार पर सरकार का आश्वासन | Sonam Wangchuk Ends 26-Day Hunger Strike as Government Assures Action on Paper Leak & Education Reforms

