Local Alerts Ranchi

JPSC-JSSC नियुक्ति प्रक्रिया और छात्र आंदोलन पर CM हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से की मुलाकात | CM Hemant Soren Meets Governor Over JPSC-JSSC Recruitment & Student Protest

JPSC-JSSC नियुक्ति प्रक्रिया और छात्र आंदोलन पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की मुलाकात।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को लोक भवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की नियुक्ति प्रक्रियाओं के साथ-साथ राज्य में जारी छात्र आंदोलन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान आयोगों की कार्यप्रणाली, भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और छात्रों की चिंताओं पर चर्चा हुई।

बैठक में राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि छात्रहित सर्वोपरि है और प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष एवं विश्वसनीय होनी चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आयोगों की कार्यप्रणाली ऐसी हो, जिससे युवाओं का विश्वास बना रहे और उनकी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता पर किसी भी प्रकार का प्रश्नचिह्न न लगे। मुख्यमंत्री ने भी छात्र हितों की रक्षा और भर्ती प्रक्रियाओं को प्रभावी बनाने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल