Local Alerts Politics Ranchi

MMDR कानून में बदलाव पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- झारखंड के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी | Hemant Soren Opposes MMDR Law Changes, Says Fight for Jharkhand’s Rights Will Continue

MMDR कानून में बदलाव पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- झारखंड के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी

झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति की बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने MMDR कानून में बदलाव का विरोध करते हुए कहा कि राज्यों से चर्चा किए बिना लिया गया फैसला झारखंड के हित में नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खनिज संपदा झारखंड की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार है और नए प्रावधानों से राज्य के अधिकार व राजस्व प्रभावित होंगे। इसका असर आदिवासी, दलित, पिछड़े, गरीब, किसान और मजदूर वर्ग पर पड़ सकता है। हेमंत सोरेन ने झारखंड के करीब 1.36 लाख करोड़ रुपये के कथित खनन बकाये का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि झारखंड इस फैसले को चुपचाप स्वीकार नहीं करेगा और लोकतांत्रिक, संवैधानिक व कानूनी तरीके से इसका विरोध जारी रखेगा।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल