नौकरी बहाली की मांग, अभ्यर्थियों की तिरंगा यात्रा।

जेपीएससी और जेएसएससी से चयनित अभ्यर्थियों ने नियुक्ति रद्द किए जाने के फैसले के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया है। गुरुवार शाम सैकड़ों अभ्यर्थियों ने मोरहाबादी मैदान से अल्बर्ट एक्का चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “न्याय दो या फांसी दो” के नारे लगाए और नियुक्ति रद्द करने का फैसला तत्काल वापस लेने की मांग की।

अल्बर्ट एक्का चौक पर अभ्यर्थी काफी देर तक धरने पर बैठे रहे। उनका कहना है कि वर्षों की मेहनत और मेरिट के आधार पर उनका चयन हुआ है तथा कई अभ्यर्थी विभागों में नियमित सेवाएं भी दे रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि भर्ती प्रक्रिया में कहीं गड़बड़ी हुई है तो केवल दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। निर्दोष चयनित कर्मियों का भविष्य दांव पर नहीं लगाया जाना चाहिए।


