Local Alerts Ranchi

JSSC-CGL नियुक्ति रद्द होने के विरोध में कर्मचारियों का आक्रोश, ‘न्याय दो या फांसी दो’ के नारे | Employees Protest JSSC-CGL Appointment Cancellation, Raise ‘Justice or Death’ Slogans

JSSC CGL नियुक्ति रद्द होने के विरोध में कर्मचारियों का आक्रोश, ‘न्याय दो या फांसी दो’ के नारे

JSSC CGL के जरिए नियुक्त कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द किए जाने के विरोध में कर्मचारियों का आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। 17 अगस्त की रात से झारखंड मंत्रालय के बाहर धरना दे रहे कर्मचारियों ने दिनभर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कई कर्मचारी अपनी पीड़ा बताते हुए भावुक होकर रोते नजर आए। शाम करीब 6 बजे कर्मचारियों ने राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ गाकर आक्रोश मार्च निकाला। झारखंड मंत्रालय से हटिया चौक तक निकली रैली में कर्मचारियों ने नियुक्ति बहाल करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान ‘न्याय दो या फांसी दो’ के नारे गूंजते रहे। कर्मचारियों का कहना है कि चयन प्रक्रिया में सफलता के बाद मिली नौकरी रद्द होने से उनके परिवार और भविष्य पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों ने सरकार से फैसले पर पुनर्विचार की मांग की।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल