Local Alerts Ranchi

RTE को लेकर राँची में निजी स्कूलों की अहम बैठक 9 मई को | Important RTE Meeting for Private Schools in Ranchi

राँची जिले के सभी निजी विद्यालयों के लिए जिला प्रशासन ने अहम निर्देश जारी किया है। ‘शिक्षा का अधिकार’ (RTE) अधिनियम से जुड़े विभिन्न मुद्दों और प्रक्रियाओं को लेकर 9 मई को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री करेंगे। बैठक सुबह 11:30 बजे राँची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित होगी, जबकि सुबह 11 बजे से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जिला प्रशासन ने राँची जिले के सभी CBSE, ICSE, JAC समेत अन्य बोर्ड से संबद्ध निजी विद्यालयों के प्राचार्यों अथवा अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति अनिवार्य बताई है। प्रशासन के अनुसार बैठक में RTE अधिनियम के तहत प्रवेश, नियमों के अनुपालन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसे शिक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण समन्वय बैठक के रूप में देखा जा रहा है। जिला प्रशासन ने सभी निजी विद्यालयों से समय पर उपस्थित होकर बैठक में अनिवार्य रूप से भाग लेने की अपील की है।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल