Ranchi

देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचीं कंगना रनौत | Kangana Ranaut Visits Baba Baidyanath Dham, Deoghar

बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत सोमवार को झारखंड के देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचीं। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में शामिल इस पवित्र धाम में उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर महादेव का आशीर्वाद लिया।

दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में कंगना रनौत ने कहा कि यह उनका बाबा बैद्यनाथ धाम में पहला दर्शन है और वह स्वयं को अत्यंत भाग्यशाली व धन्य महसूस कर रही हैं। उन्होंने कामना जताई कि उन्हें बार-बार इस पावन स्थल पर आने का अवसर मिले। कंगना ने आगे बताया कि उन्होंने बाबा से सभी के सुख, समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की है।

इस दौरान मंदिर परिसर में कंगना रनौत की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन