Ranchi

राँची में शुरू हुआ दिशोम गुरु शिबू सोरेन JEE–NEET कोचिंग | Free JEE-NEET Coaching Launched in Ranchi

राँची में शुरू हुआ दिशोम गुरु शिबू सोरेन JEE–NEET कोचिंग संस्थान, 300 छात्रों को मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन।

राजधानी राँची के हिंदपीढ़ी में सोमवार को शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ा, जब दिशोम गुरु शिबू सोरेन इंजीनियरिंग (JEE) एवं मेडिकल (NEET) कोचिंग संस्थान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कल्याण विभाग की देखरेख में संचालित इस संस्थान के पहले चरण में 300 विद्यार्थियों का चयन किया गया है, जो राज्य के विभिन्न बोर्डों से आए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नाम पर स्थापित यह संस्थान आने वाली पीढ़ी के लिए ऐतिहासिक पहल है। JEE और NEET की तैयारी की जिम्मेदारी कोटा के प्रतिष्ठित मोशन संस्थान को सौंपी गई है। यहां छात्रों को निःशुल्क, गुणवत्तापूर्ण कोचिंग देकर मेडिकल और इंजीनियरिंग के बेहतर संस्थानों में प्रवेश के लिए तैयार किया जाएगा।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन