Ranchi

JMM Attacks Babulal Marandi Over Allegations | झामुमो ने बाबूलाल मरांडी पर लगाए भ्रामक बयानबाजी के आरोप

झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज प्रेस वार्ता कर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर लगातार भ्रमित करने वाले बयान देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी कोयला और लोहा कारोबार से जुड़े तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं, जबकि धनबाद के कारोबारी लालबाबू सिंह से उनके पुराने संबंधों पर मौन साधे हुए हैं। सुप्रियो भट्टाचार्य के मुताबिक लालबाबू सिंह के साथ बाबूलाल मरांडी और भाजपा नेताओं की तस्वीरें सार्वजनिक हैं, इसलिए उन्हें इस रिश्ते की सच्चाई स्पष्ट करनी चाहिए।

उन्होंने ईडी की हालिया कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि लालबाबू सिंह के घर से डिजिटल सबूत नष्ट होने की बात सामने आई, फिर भी गिरफ्तारी नहीं हुई। वहीं मुख्यमंत्री आवास पर छापेमारी के दौरान सुरक्षा बलों ने पूरा परिसर घेर लिया, जबकि धनबाद में ईडी टीम को घंटों इंतजार करना पड़ा और कथित रूप से पालतू कुत्ते छोड़े गए।

उन्होंने कहा कि ईडी को राजनीतिक प्रभाव से मुक्त होकर पारदर्शी कार्रवाई करनी चाहिए। सुप्रियो भट्टाचार्य ने बाबूलाल मरांडी के बयानों को राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित बताते हुए दावा किया कि जनता का भरोसा हेमंत सरकार के साथ है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन