Ranchi

Ranchi Municipal Corporation’s Anti-Encroachment Drive near JSCA Stadium | राँची नगर निगम का JSCA स्टेडियम के आसपास बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान

राँची नगर निगम ने आज JSCA क्रिकेट स्टेडियम, धुर्वा के आसपास व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह कार्रवाई झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर की गई। अभियान के दौरान निगम टीम ने स्टेडियम के सभी संपर्क मार्गों और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। यहां मौजूद अवैध दुकानें, झोपड़ियां, किओस्क और अस्थायी ढांचे को हटाया गया। सड़क किनारे लगे ठेले, फूड स्टॉल और काउंटर भी जब्त किए गए।

नगर निगम ने कार्रवाई में कुल 09 अस्थायी दुकानों को हटाकर पूरे मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया। अधिकारियों ने कहा कि स्टेडियम आने-जाने वाले दर्शकों और आम लोगों की सुविधा के लिए रास्तों को साफ और सुरक्षित रखना आवश्यक है। साथ ही चेतावनी दी गई कि क्षेत्र में दोबारा अतिक्रमण किया गया तो सख्त कार्रवाई होगी। अभियान में उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू, नगर प्रबंधक, जिला प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम शामिल रही।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन