Events Local Alerts Ranchi

राँची में श्री रामलला पूजा समिति का भव्य स्वामीनारायण मंदिर पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खुला

॥ जय माँ दुर्गा ॥ जिला स्कूल मैदान परिसर, राँची श्री रामलला पूजा समिति गुरुवार की शाम शहर के कई पूजा पंडालों का पट्ट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। जगह-जगह भक्तों में उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला। सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र जिला स्कूल मैदान परिसर में बना, जहाँ श्री रामलला […]

Local Alerts Ranchi

राँची: दो दिन से लापता युवक का शव हटिया डैम में मिला, इलाके में सनसनी

राँची में पिछले दो दिनों से लापता युवक का शव रविवार को हटिया डैम में तैरता हुआ मिला। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान धुर्वा विद्यानगर स्थित जेपी मार्केट निवासी ऋतिक कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, ऋतिक कुमार दो दिन पहले अचानक लापता […]

Business Events Ranchi

FJCCI चुनाव 2025: 21 सीटों के लिए 44 प्रत्याशी मैदान में, आज ही आएगा परिणाम

फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) का बहुप्रतीक्षित चुनाव रविवार को हुए। सुबह से ही स्वर्णभूमि बैंक्वेट हॉल, डंगराटोली में वोटिंग को लेकर सदस्यों की भीड़ रही। इसके बाद मतगणना होगी और आज ही परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। इस बार कार्यकारिणी समिति की 21 सीटों के लिए 44 प्रत्याशी मैदान में […]

Local Alerts Ranchi

राँची: छात्र की मौत से भड़की भीड़, पंडरा ओपी पर हमला और जमकर तोड़फोड़, पुलिसकर्मी घायल

संजय गांधी मेमोरियल कॉलेज के छात्र उत्तम रजक की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 14 सितंबर की रात ट्रेलर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुआ था। मौत की खबर मिलते ही शनिवार को करीब 500 लोग अचानक पंडरा ओपी पहुंच गए और हमला कर दिया। ओपी प्रभारी मनीष […]

Uncategorized

पारस राणा बने रांची के सिटी एसपी, राकेश सिंह को यातायात की जिम्मेदारी!!

पारस राणा बने रांची के सिटी एसपी, राकेश सिंह को यातायात की जिम्मेदारी!! भा.पु.से. (2021 बैच) के अधिकारी श्री पारस राणा, जो अब तक चाईबासा में अपर पुलिस अधीक्षक, अभियान के पद पर कार्यरत थे, उन्हें स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, नगर, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। साथ ही […]

Uncategorized

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: राकेश रंजन बने रांची के नए वरीय पुलिस अधीक्षक

झारखंड सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। भारतीय पुलिस सेवा (भा.पु.से.) 2017 बैच के अधिकारी श्री राकेश रंजन, जो अब तक चाईबासा के पुलिस अधीक्षक पद पर कार्यरत थे, उन्हें स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। सरकारी आदेश के अनुसार, श्री […]

Local Alerts Ranchi

झारखंड पुलिस मुख्यालय डाटा सेंटर में भीषण आग, 40 कंप्यूटर और 10 एसी जलकर खाक

रांची के धुर्वा स्थित झारखंड पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटर के ऊपर बने डेवलपमेंट रूम में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैल गई कि वहां रखे वायर केबल, कंप्यूटर, एसी और अन्य जरूरी उपकरण देखते ही देखते जलकर खाक हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच […]

Uncategorized

झारखंड: आदिवासी संगठनों ने कुड़मी समाज की एसटी मांग का किया कड़ा विरोध, कहा– ‘कभी आदिवासी नहीं रहे

झारखंड में कुड़मी समाज को अनुसूचित जनजाति (एसटी) सूची में शामिल करने की मांग को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सोमवार को सिरम टोली सरना स्थल पर आयोजित बैठक में आदिवासी संगठनों और नेताओं ने स्पष्ट कहा कि कुड़मी, कुरमी और महतो कभी भी आदिवासी नहीं रहे हैं। इसलिए उनकी एसटी मांग किसी भी […]

Uncategorized

हिंदी दिवस के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।

‘अ’ से अनपढ़ से शुरू होकर ‘ज्ञ’ से ज्ञानी पर समाप्त होने वाली हमारी समृद्ध भाषा – हिंदी। हिंदी दिवस के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।