झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार से असम के दो दिवसीय दौरे पर हैं। चुनावी माहौल के बीच उनका यह दौरा राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कई सभाओं और कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। इसी क्रम में सीएम सोरेन तेजपुर के निकट नापोम जरोनी में आयोजित इफ्तार कार्यक्रम में शामिल हुए और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। माना जा रहा है कि उनका यह दौरा पूर्वोत्तर क्षेत्र में राजनीतिक संवाद और संगठनात्मक मजबूती के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकता है।
असम दौरे पर हेमंत सोरेन, तेजपुर के पास इफ्तार कार्यक्रम में हुए शामिल | Hemant Soren Attends Iftar Program Near Tezpur During Assam Visit

