दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। पायलट ट्रेनिंग के दौरान विमान क्रैश होने से राँची के युवक पीयूष पुष्प की मौत हो गई।
पीयूष राँची के अरगोड़ा कटहल मोड़, लाजपत नगर के निवासी थे और जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली के पूर्व शिक्षक टी.एन. साहू के पुत्र थे।
जानकारी के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका के प्रतिष्ठित वालकैन एविएशन इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षण के दौरान पीयूष विमान उड़ा रहे थे।
इस दौरान अचानक विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते विमान जोहानसबर्ग के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल पीयूष को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
घटना के बाद जोहानसबर्ग स्थित भारतीय दूतावास ने पीयूष के पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
दक्षिण अफ्रीका Plane Crash: राँची के युवक Piyush Pushp की दर्दनाक मौत, Training के दौरान हुआ हादसा

