Local Alerts Ranchi

खूंटी के रेमता डैम में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत | Youth Drowns While Bathing at Remta Dam Khunti

ॐ शांति

खूंटी जिले के रेमता डैम में नहाने के दौरान एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विवेक राज के रूप में हुई है, जो मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात स्पेशल ब्रांच के आरक्षी ओमकार नाथ का इकलौता पुत्र था। जानकारी के अनुसार, विवेक अपने फुफेरे भाई और दोस्तों के साथ राँची से घूमने आया था। डैम किनारे खाना खाने के बाद वह नहाने के लिए पानी में उतरा, लेकिन गहराई का सही अंदाजा नहीं लगा सका और अचानक संतुलन बिगड़ने से गहरे पानी में चला गया।

उसे बचाने की कोशिश में उसका भाई भी पानी में फंस गया, जिसे साथियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन विवेक को नहीं बचाया जा सका। स्थानीय गोताखोरों की कोशिश नाकाम रहने पर (NDRF) की टीम ने देर शाम शव बरामद किया।

खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। इस घटना से परिवार और इलाके में शोक का माहौल है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल