Local Alerts Ranchi

क्रियायोगा एक्सप्रेस में देसी पिस्तौल के साथ दो युवक गिरफ्तार | Two Youths Arrested With Pistol in Kriyayoga Express

हावड़ा-हटिया क्रियायोगा एक्सप्रेस (18615) में गुरुवार को उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब दो युवक सामान्य कोच में देसी पिस्तौल लहराते हुए यात्रियों को धमकाने लगे। घटना कीता रेलवे स्टेशन पार करने के बाद हुई। कोच में हंगामे की सूचना मिलते ही ट्रेन में मौजूद आरपीएफ एस्कॉर्ट टीम मौके पर पहुँची और तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक अवैध देसी पिस्तौल और 7.65 एमएम का एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि एक युवक यात्रियों को हथियार दिखाकर धमका रहा था, जबकि दूसरा बदसलूकी कर रहा था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वरियातू के सरताज कॉलोनी निवासी अकीब खान (21) और रेहान खान (20) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हथियार की आपूर्ति राँची में करने वाले थे। फिलहाल आरपीएफ मामले की आगे की जाँच में जुटी है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल