Local Alerts Ranchi

राँची में आंधी-बारिश से पेड़ गिरा, यातायात और बिजली व्यवस्था प्रभावित | Tree Falls Amid Storm in Ranchi, Traffic & Power Hit

राँची में मंगलवार को आए तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश का असर शहर के कई इलाकों में देखने को मिला। तेज हवाओं के कारण जगह-जगह पेड़ों की शाखाएं टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे यातायात और बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई।

इसी दौरान राँची के ईस्ट जेल रोड स्थित सिकता अपार्टमेंट के सामने एक बड़ा पेड़ गाड़ियों पर गिर पड़ा। यह रास्ता न्यूक्लियस मॉल से प्लाजा चौक को जोड़ता है। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना प्रशासन और बिजली विभाग को दी।

मौके पर पहुंची टीम पेड़ को काटकर हटाने का काम कर रही है। पेड़ गिरने की वजह से आसपास के इलाके में बिजली सेवा भी बाधित हो गई है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल