राँची का मारवाड़ी कॉलेज शैक्षणिक सत्र 2026-27 से ऑटोनॉमस व्यवस्था से बाहर हो जाएगा। करीब 17 वर्षों तक स्वायत्त संस्थान के रूप में संचालित होने के बाद अब कॉलेज दोबारा रांची यूनिवर्सिटी के अधीन चलेगा।
ऑटोनॉमी खत्म होने के बाद परीक्षा, रिजल्ट, सिलेबस और शैक्षणिक कैलेंडर का नियंत्रण रांची यूनिवर्सिटी के हाथ में होगा। इससे 15 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं पर असर पड़ने की संभावना है।
मारवाड़ी कॉलेज को पहली बार वर्ष 2009 में यूजीसी से ऑटोनॉमस स्टेटस मिला था। हालांकि, इससे पहले 2021 में भी कॉलेज की ऑटोनॉमी समाप्त हुई थी, जिसके बाद परीक्षा और रिजल्ट में देरी को लेकर छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।
अब एक बार फिर ऑटोनॉमी खत्म होने की खबर के बाद छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता बढ़ गई है।

