Local Alerts Ranchi

धुर्वा में अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन, ग्रामीणों ने किया विरोध | Administration Reaches Dhurwa for Encroachment Removal, Residents Protest

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद राँची में जलस्रोतों के संरक्षण को लेकर प्रशासन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में जुट गया है। तालाब, नदी और डैम के कैचमेंट क्षेत्रों में बने अवैध निर्माणों की पहचान के लिए लगातार सर्वे और मापी की जा रही है। इसी अभियान के तहत शनिवार को प्रशासनिक अधिकारी जेसीबी और बुलडोजर के साथ धुर्वा स्थित फटयाटोली पहुंचे, जहां करीब 40 से 50 मकानों को हटाने की तैयारी की गई थी।

प्रशासन की कार्रवाई की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और विरोध जताने लगे। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि वे दशकों से इस इलाके में निवास कर रहे हैं तथा अपनी मेहनत की कमाई से घर बनाए हैं। उनका दावा है कि उनके पास वर्ष 2027 तक वैध कागजात मौजूद हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2020 में भी अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने प्रयास किया था, लेकिन स्थानीय लोगों के तीव्र विरोध के कारण अभियान सफल नहीं हो सका था।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल