Local Alerts Ranchi

राँची में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 3785 चालान कटे | Ranchi Traffic Police Issues 3,785 Challans in Special Drive

राँची यातायात पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में शहर के सभी यातायात थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान चार पहिया, दो पहिया, ऑटो और टोटो वाहनों की जांच की गई। जांच में सबसे अधिक 2082 चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के काटे गए। इसके अलावा नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 1176, रेड लाइट जंप करने पर 197, ओवरस्पीडिंग पर 56 तथा गलत दिशा में वाहन चलाने पर 48 चालान जारी किए गए।

यातायात पुलिस के अनुसार 6 जून को कुल 3785 चालान काटे गए, जबकि 1 जून से 6 जून के बीच विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन में कुल 20,420 चालान जारी किए जा चुके हैं। पुलिस ने लोगों से मोटर वाहन अधिनियम का पालन करने और फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल