राँची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में कार, स्कूटी और एटीएम कैश वैन आपस में टकरा गईं। जानकारी के अनुसार, SIS सुरक्षा कंपनी की एक गाड़ी ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए और आक्रोशित भीड़ ने जमकर हंगामा किया। इसी दौरान भीड़ ने SIS सुरक्षा कंपनी के चालक की पिटाई कर दी। स्थिति बिगड़ते देख अरगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को भीड़ से बचाकर अपने साथ ले गई।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

