धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मंगलवार को राँची के कोकर स्थित उनकी समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा एवं समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उनके संघर्ष, बलिदान और आदिवासी समाज के उत्थान में दिए गए योगदान को याद किया। कार्यक्रम में मंत्री, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक संगठनों के सदस्य तथा बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हुए।
धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि | Governor and CM Pay Tribute to Birsa Munda on His Death Anniversary

