Local Alerts Ranchi

छोटानागपुर रॉयल्स बने झारखंड टी-20 लीग के पहले चैंपियन, फाइनल में जमशेदपुर स्टीलर्स को हराया | Chotanagpur Royals Crowned First-Ever Jharkhand T20 League Champions

झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग के पहले संस्करण का खिताब छोटानागपुर रॉयल्स ने अपने नाम कर लिया है। मंगलवार को जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में रॉयल्स ने जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया।

181 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी छोटानागपुर रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान विराट सिंह जल्दी पवेलियन लौट गए। हालांकि इसके बाद मोहम्मद नाजिम सिद्दीकी और कुमार कुशाग्र ने पारी को संभाला। नाजिम के 38 रन बनाकर आउट होने के बाद कुमार कुशाग्र और हिमांशु द्विवेदी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

कुमार कुशाग्र ने मात्र 39 गेंदों में 78 रन की नाबाद विस्फोटक पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 3 चौके और 8 शानदार छक्के जड़े। वहीं हिमांशु द्विवेदी ने 51 रन का अहम योगदान दिया। दोनों बल्लेबाजों की बेहतरीन साझेदारी की बदौलत रॉयल्स ने 17.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

इससे पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने उतरी छोटानागपुर रॉयल्स ने जमशेदपुर स्टीलर्स को 20 ओवर में 8 विकेट पर 180 रन पर रोक दिया। स्टीलर्स की ओर से हर्ष राणा ने सबसे अधिक 64 रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 26 गेंदों की अपनी आक्रामक पारी में 5 चौके और 5 छक्के लगाए। कप्तान कुमार देवव्रत ने 39 और कुमार करण ने 28 रन का योगदान दिया।

रॉयल्स की ओर से चंदन कुमार मुखी, सुप्रियो चक्रवर्ती, दुर्गेश कुमार, विकास सिंह और राहुल राजाक ने एक-एक विकेट हासिल किया।
पुरस्कार विजेता
🏆 प्लेयर ऑफ द फाइनल: कुमार कुशाग्र
🏆 प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: विराट सिंह
🏆 ऑरेंज कैप (सर्वाधिक रन): विराट सिंह – 395 रन
🏆 पर्पल कैप (सर्वाधिक विकेट): प्रतीक रंजन – 17 विकेट
🏆 इमर्जिंग प्लेयर: प्रत्युष कुमार – 12 विकेट
🏆 सबसे अधिक चौके: विराट सिंह
🏆 सबसे अधिक छक्के: उत्कर्ष सिंह
🏆 कैच ऑफ द टूर्नामेंट: रॉबिन मिंज

झारखंड क्रिकेट के लिए यह टूर्नामेंट कई नए सितारों को सामने लाने वाला साबित हुआ। पहले ही संस्करण में दर्शकों का शानदार समर्थन देखने को मिला और फाइनल मुकाबले में भी जेएससीए स्टेडियम में बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल