Local Alerts Ranchi

राज्यपाल को जगन्नाथपुर रथ यात्रा महोत्सव का निमंत्रण, 16 जुलाई को शामिल होने का आग्रह | Governor Invited to Attend Jagannathpur Rath Yatra Festival on July 16

जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति, धुर्वा, राँची के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को लोक भवन में राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल को आगामी 16 जुलाई को जगन्नाथपुर मंदिर में आयोजित होने वाले रथ यात्रा महोत्सव में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया।

प्रतिनिधिमंडल में जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के प्रथम सेवक-सेवायत ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव, सचिव प्रसन्न कुमार, सदस्य कमल ठाकुर एवं गोपाल उपाध्याय शामिल थे।

मुलाकात के दौरान समिति के सदस्यों ने रथ यात्रा महोत्सव की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा से भी राज्यपाल को अवगत कराया तथा समारोह में उनकी गरिमामयी उपस्थिति का आग्रह किया।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल