मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज राँची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान समिति ने मुख्यमंत्री को आगामी जगन्नाथपुर रथ यात्रा महोत्सव 2026 के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने महोत्सव की तैयारियों और स्थानीय जनभावनाओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। समिति ने बताया कि रथ यात्रा महोत्सव का शुभारंभ 16 जुलाई 2026 से होगा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधिमंडल में न्यास समिति के अध्यक्ष एन. एन. पांडे, प्रथम सेवक ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव, सचिव प्रसन्न कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

