NEET-UG परीक्षा में हुई गड़बड़ी और देशभर में जारी छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। सोशल मीडिया पर पत्र साझा करते हुए उन्होंने कहा कि छात्रों का भविष्य किसी भी विवाद से ऊपर है।
धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि 3 मई को आयोजित परीक्षा में अनियमितताओं की शिकायत मिलते ही CBI जांच के आदेश दिए गए, परीक्षा रद्द कर 21 जून को दोबारा सफलतापूर्वक कराई गई और भविष्य में NEET को कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में कराने का फैसला लिया गया।
उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा छात्रों को गुमराह करने और पिछले 10 दिनों की घटनाओं से वे व्यथित हैं। युवाओं का भविष्य कानूनी व राजनीतिक टकराव में न उलझे, इसीलिए उन्होंने पद छोड़ने का निर्णय लिया।

