राँची में शुरू हुआ केशवम बैंड का भव्य कार्यक्रम, मारवाड़ी युवा मंच के आयोजन में उमड़ी भीड़।
मारवाड़ी युवा मंच, राँची शाखा के तत्वावधान में रविवार शाम कांटाटोली स्थित स्वर्णभूमि बैंक्वेट में केशवम बैंड का बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम शुरू हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और शुरुआत से ही उत्साह का माहौल देखने को मिला।

