Local Alerts Ranchi

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर 14 फीट प्रतिमा का अनावरण करेंगे CM हेमंत सोरेन | CM Hemant Soren to Unveil 14-Foot Statue on Shibu Soren’s First Death Anniversary

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण।

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर 4 अगस्त को पूरे झारखंड में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राज्य के सभी 24 जिलों में श्रद्धांजलि सभाओं की तैयारी पूरी कर ली है।

मुख्य कार्यक्रम रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित लुकैयाटांड़ में होगा, जहां करीब 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस कार्यक्रम में शामिल होकर सोना-सोबरन प्लस टू विद्यालय परिसर में स्थापित दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 14 फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही उनके पैतृक गांव नेमरा में भी श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी।

झामुमो के अनुसार, राज्य के सभी जिलों के प्रमुख चौक-चौराहों और पार्कों में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर दिशोम गुरु को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल