बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र का असर अब झारखंड में साफ दिखाई देने लगा है। इसके चलते राज्य में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राँची सहित कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
बीते 24 घंटों के दौरान राँची समेत राज्य के कई हिस्सों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक 76 मिमी बारिश कांके में रिकॉर्ड की गई, जबकि राँची शहर में 35 मिमी वर्षा हुई।
इन जिलों में जारी किया गया येलो अलर्ट:

