Local Alerts Ranchi

चंदवा में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर की टक्कर से 6 लोगों की मौत | Six Killed in Massive Road Accident in Chandwa, Container Collides With Auto and Bike

शनिवार को चंदवा थाना क्षेत्र के डेटटंगवा घाटी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, चंदवा से लोहरदगा की ओर जा रहे एक ऑटो और बाइक को सामने से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। पहले कंटेनर ने बाइक को चपेट में लिया और फिर ऑटो से जा भिड़ा। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन कंटेनर के नीचे दब गए। बाइक पर सवार महिला और बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं, ऑटो में सवार चार लोगों ने भी मौके पर दम तोड़ दिया। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही चंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

वाहनों को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद ली गई। घायलों को चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल